होम तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जर्मनी पहुंचे मोदी: भारतीय समुदाय ने किया जोर स्वागत, मोदी ने भी जाना हाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 2, 2022 08:50 PM

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जर्मनी पहुंचे मोदी: भारतीय समुदाय ने किया जोर स्वागत, मोदी ने भी जाना हाल

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जर्मनी पहुंचे मोदी: भारतीय समुदाय ने किया जोर स्वागत, मोदी ने भी जाना हाल

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जर्मनी पहुंचे मोदी: भारतीय समुदाय ने किया जोर स्वागत, मोदी ने भी जाना हाल

बर्लिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय यात्रा के तहत पहले चरण में जर्मनी पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वे बर्लिन में भारत-जर्मनी आईजीसी बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम में वे जर्मनी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। बर्लिन से पीएम मोदी तीन मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। इससे जर्मनी के बर्लिन शहर में प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल एडलॉन केम्पिंस्की पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसे पीएम पहुंचे सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री सभी का हालचाल पूछते नजर आए। पीएम मोदी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी इस दौरान एक बच्चे से भी मिले जिसने कि गाना गाकर प्रधानमंत्री को सुनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची अपने हाथ में पीएम मोदी का स्केच लेकर खड़ी थी।
भारतीय समुदाय के एक सदस्य गौरांग कुटेजा ने कहा, हम पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे। हम 400 किमी की दूरी तय करके बर्लिन आए। उन्होंने भारतीय मूल के हम सभी का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इसके अलावा, हम प्रवासी भारतीयों को प्रधानमंत्री के संबोधन में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।इससे पहले मोदी ने यहां पहुंचने पर ट्वीट किया, बर्लिन पहुंच गया। आज मैं चांसलर ओलाफ शॉल्ज से बातचीत करूंगा, कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात करूंगा और समुदाय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और जर्मनी के बीच मित्रता प्रगाढ़ होगी। मोदी और ओलाफ छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श (आईजीसी) बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा कि बर्लिन की उनकी यात्रा चांसलर शॉल्ज से बातचीत का अवसर प्रदान करेगी जिनसे उन्होंने पिछले वर्ष जी20 में मुलाकात की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)