होम पुलिस ने कार रोकने को कहा, लेकिन कार में बैठे मदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team May 1, 2022 08:51 PM

पुलिस ने कार रोकने को कहा, लेकिन कार में बैठे मदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी

यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है

पुलिस ने कार रोकने को कहा, लेकिन कार में बैठे मदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) उस समय हडकम्प मच गया जब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग कार चुराकर नेपाल बेचने जा रहे है।पुलिस ने कार रोकने को कहा लेकिन कार में बैठे मदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस ने कार का पीछा कर कार को चारो तरफ से घेर लिया और एक बदमाश को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।पुलिस पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

 

यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है । इसी के चलते शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में रुकनपुर पुल के पास पुलिस वाहन चेकिग कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश चोरी की हुई कार लेकर जा रहे है।पुलिस ने गाड़ी को रोकने को कहा तभी पुलिस को देख कर बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए कार को चारो तरफ से घेर कर अभियुक्त सर्वेश शर्मा को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश बदायू जिले के चाचीपुर थाना के उझैती का रहने बाला है।इसका एक साथी परवेश वर्मा मौका मिलते ही फरार हो गया।पुलिस ने चोरी को गाड़ी सहित बदमाश के पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने ये कार कलान से चोरी की है और आज इसे वह नेपाल बेचने जा रहा था। फिलहाल पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)