होम नरम पड़ गए टिकैत के तेवर? BKU चीफ ने कहा- धरना देकर समय खराब ना करें किसान
नरम पड़ गए टिकैत के तेवर? BKU चीफ ने कहा- धरना देकर समय खराब ना करें किसान
कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक केंद्र और राज्य सरकार के सामने डटे रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) का रुख अब नरम होता दिख रहा है। बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों और अपने कार्यकर्ताओं को सलाह दी है कि छोटी-छोटी बातों पर धरना-प्रदर्शन ना करें और जहां भी जरूरी लगे जिला प्रशासन के साथ बातचीत करके मुद्दों को सुलझाएं। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी गठबंधन के लिए वोट की अपील कर चुके नरेश टिकैत ने यह भी कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रति झुकाव रखते हैं और वह जिसे चाहें वोट दे सकते हैं। नरेश टिकैत ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ''किसान यूनियन और अपने पदाधिकारियों से हम कहते हैं कि बिना किसी वजह धरना-प्रदर्शन मत करो, समय खराब मत करो, कुछ भी बात नहीं है। मिल बैठकर जिला प्रशासन से जो बात हो करो, नाकी कहीं भी छोटी-छोटी बातों पर प्रदर्शन, रोड जाम करना। हम भी ध्यान देंगे। एक अनुशासन की बात हमें महसूस हुई। किसान यूनियन पर जो आरोप लगे कि इनमें अनुशासन की कमी है। हम भी देखेंगे। अनुशासन के बिना कुछ नहीं हो सकते। जो कुछ भी बात होगी। बातचीत के जरिए हल होगा, कहीं भी टकराव की स्थिति ना हो। बहुत बड़ा संगठन है। हम भी चाहते हैं कि जनता को कहीं मोहरा बनाकर इस्तेमाल करें।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।