होम सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के हर थाने में स्थापित हुई साइबर हेल्प डेस्क

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2022 09:58 PM

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के हर थाने में स्थापित हुई साइबर हेल्प डेस्क

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के हर थाने में स्थापित हुई साइबर हेल्प डेस्क

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के हर थाने में स्थापित हुई साइबर हेल्प डेस्क

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना को अमल में लाकर प्रदेश के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में दावा किया गया है कि आने वाले समय में न सिर्फ साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी आसान होगी, बल्कि लंबित विवेचनाओं को तेजी से पूराकर सजा भी कराई जाएगी। इसके तहत लखनऊ में डिजिटल फॉरेंसिक लैब और हर जोन स्तर पर साइबर फॉरेंसिक लैब की स्थापना का भी प्रस्ताव है।मुख्यमंत्री योगी ने पिछले कार्यकाल में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए गृह विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में 18 परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों की स्थापना की गई है और इन थानों में 414 पदों का सृजन भी किया गया है। यूपी में 2017 तक लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में मात्र दो साइबर क्राइम थाने थे। योगी सरकार ने हर परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में महिला साइबर क्राइम सेल की स्थापना की है। 18 परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में पिछले पांच वर्षों में 863 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 586 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और आरोपियों से चार करोड़ से अधिक धनराशि बरामद की गई है। इसके अलावा करीब सात अरब की धनराशि को बैंक खातों में फ्रीज कराया गया है और करीब 11 करोड़ रुपए पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए हैं।
बयान के अनुसार एागी सरकार ने साइबर क्राइम मुख्यालय पर उच्च कोटि का सेंटर ऑफ एक्सेलेंस स्थापित करने का भी फैसला किया है। साइबर क्राइम की भविष्य में चुनौतियों को देखते हुए मुख्यालय को सभी प्रकार के संसाधनों से लैस किया जा रहा है। सरकार ने लंबित अभियोगों के तेजी से गुणवत्तापूर्ण नस्तिारण के लिए कर्मचारियों को साइबर क्राइम मुख्यालय पर ट्रेनिंग देने की शुरुआत कर दी है। अगले वर्षों में 18 परक्षिेत्रीय साइबर थानों को अपने प्रशासनिक भवनों में संचालित किया जाएगा। साथ ही इन्हें अन्य जरूरी संशाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साइबर क्राइम मुख्यालय पर शोध, प्रशक्षिण और विवेचना में तकनीकी सहायता के लिए साइबर विशेषज्ञ से सहायता ली जाएगी और मुख्यालय पर उच्च कोटि का सेंटर ऑफ एक्सेलेंस विकसित किया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में सर्टिफाइड क्राइम प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट (सीसीपीएस) की स्थापना की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)