होम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, तेजस्वी सूर्या बोले- हिटलर बन गई हैं ममता बनर्जी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2022 09:37 PM

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, तेजस्वी सूर्या बोले- हिटलर बन गई हैं ममता बनर्जी

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, तेजस्वी सूर्या बोले- हिटलर बन गई हैं ममता बनर्जी

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, तेजस्वी सूर्या बोले- हिटलर बन गई हैं ममता बनर्जी

बेंगलुरु से सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तुलना हिटलर से की है। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में हिटलर जैसा रवैया अपना रही हैं। दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 'चलो बिकाश भवन' रैली का आयोजन किया। तेजस्वी सूर्या इस रैली का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रमुख सुकांता मजूमदार ने कहा- ममता बनर्जी की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। हमने पुलिस से कहा कि हमें गिरफ्तार कर लें या हिरासत में ले लें मगर हमपर लाठी चार्ज ना करें लेकिन उन्होंने ऐसा ही किया। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। हमारी जानकारी के मुताबिक चार कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत है जबकि एक कार्यकर्ता पहले से अस्पताल में भर्ती है। दूसरी तरफ से तेजस्वी सूर्या ने ममता सरकार पर हमला बोला। सूर्या ने कहा- पश्चिम बंगाल में हिटलर शाही चल रही है। ममता बनर्जी हिटलर बन गई हैं। हमारे संवैधानिक अधिकार हमसे छीने जा रहे हैं। हम शांति पूर्वक बिकाश भवन जा रहे थे। हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है जिसे छीने गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)