होम लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में स्थापित होंगे दो और नए पुलिस थाने
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में स्थापित होंगे दो और नए पुलिस थाने
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ पुलिस आयुक्तालय (पुलिस कमिश्नरेट) में दो और नए थाने स्थापित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि सुदृढ कानून व्यवस्था और आमजन के लिए पुलिस सेवा की सहज उपलब्धता कराने के प्रति संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ (पुलिस आयुक्तालय) के थाना हजरतगंज के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना मदेयगंज तथा थाना काकोरी के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना दुबग्गा की स्थापना का निर्णय लिया है।उल्लेखनीय है कि लखनऊ पुलिस आयुक्तालय में अभी कुल 43 थाने हैं। दो नए थानों का सृजन होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनवरी 2020 में लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की थी। बाद में वाराणसी और कानपुर में भी यह व्यवस्था लागू की गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।