होम भ्रष्‍टाचार पर योगी प्रहार, मंत्रियों-अफसरों को देना होगा पूरे परिवार की प्रॉपर्टी का ब्‍योरा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2022 09:48 PM

भ्रष्‍टाचार पर योगी प्रहार, मंत्रियों-अफसरों को देना होगा पूरे परिवार की प्रॉपर्टी का ब्‍योरा

भ्रष्‍टाचार पर योगी प्रहार, मंत्रियों-अफसरों को देना होगा पूरे परिवार की प्रॉपर्टी का ब्‍योरा

भ्रष्‍टाचार पर योगी प्रहार, मंत्रियों-अफसरों को देना होगा पूरे परिवार की प्रॉपर्टी का ब्‍योरा

योगी आदित्‍यनाथ सरकार 2.0 का एक महीना पूरा हो चुका है। लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भ्रष्‍टाचार पर नकेल कसने के लिए आईएएस और आईपीएस अफसरों की तरह मंत्रियों को भी अपनी प्रापर्टी का पूरा ब्‍योरा सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। मंत्रियों को अपने साथ-साथ पत्‍नी, बच्‍चों और परिवार के अन्‍य आश्र‍ित सदस्‍यों की सम्‍पत्ति का भी ब्‍योरा देना होगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने मंत्रियों से कहा है कि परिवार के सदस्‍यों का सरकारी कामकाज में हस्‍तक्षेप नहीं होना चाहिए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इस आदेश को भ्रष्‍टाचार पर नकेल लगाने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।सांसद और यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकारी अधिकारियों के लिए यह नियम पहले से है। बतौर अफसर और सांसद के लिए नामांकन करने के वक्‍त और उसके बाद भी वह अपनी और आश्रितों की सम्‍पत्ति का ब्‍योरा देते रहे हैं। जिम्‍मेदार पद पर बैठे हुए हर शख्‍स के लिए ऐसा करना अनिवार्य होने के बाद भ्रष्‍टाचार पर काफी हद तक लगाम लगेगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)