होम अगर भारत को छेड़ा तो किसी को नहीं बख्शेंगे... राजनाथ सिंह की चीन को दो टूक
अगर भारत को छेड़ा तो किसी को नहीं बख्शेंगे... राजनाथ सिंह की चीन को दो टूक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को कड़े संदेश में कहा कि अगर भारत को छेड़ा तो हम किसी को नहीं बख्शेंगे। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में राजनाथ सिंह ने यह बात कही। उन्होंने चीन के साथ सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई बहादुरी के बारे में बताया।उन्होंने कहा, "मैं खुले तौर पर यह नहीं कह सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों ने) क्या किया और हमने (सरकार ने) क्या फैसले लिए। लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि उन्हें (चीन को) एक संदेश गया है कि अगर भारत को नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा। (भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं)।"
रक्षा मंत्री वाशिंगटन डीसी में भारत यूएस 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने गए थे। इसके बाद, उन्होंने यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (इंडोपैकोम) मुख्यालय और फिर सैन फ्रांसिस्को में बैठकों के लिए हवाई की यात्रा की थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।