होम अपर्णा यादव का बड़ा बयान: बोलीं- देश हित के लिए छोड़ी सपा
अपर्णा यादव का बड़ा बयान: बोलीं- देश हित के लिए छोड़ी सपा
औरैया जिले में बिधूना के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने देश हित के लिए समाजवादी पार्टी छोड़ी है। जब तक मेरे शरीर में जान रहेंगी और नसों में खून बहेगा तब तक देश के हित के खड़ी रहूंगी।
प्रधानमंत्री हमेशा देश के लिए सोचते हैं। इसलिए हमने एक सकंल्प देश के लिया है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले योगी जी को जो मठ भेज रहे थे, हार के बाद उनकी बोलती बंद हो गई है। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनी। अब मठ भेजने की बात करने वाले अब प्रदेश में कोई भी गड़बड़ी करते है, तो उन पर लठ्ठ बजेगा।
यही नहीं, प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का सपना योगी सरकार पूरा करेगी। प्रदेश में अगर कोई अपराध करता, तो उसके खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
वहीं, सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। मुख्यमंत्री योगी में अपराधी को अपराधी की निगाह से देखा और उसे सजा दिलाई। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पा सकें, इस लिए कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।