होम कोर्ट कमिश्नर 19 को करेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण
कोर्ट कमिश्नर 19 को करेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण
काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित शृंगार गौरी मंदिर प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर नियुक्त अधिवक्ता कमिश्नर अजय कुमार मिश्र 19 अप्रैल को वस्तुस्थिति का सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ दोनों पक्षों के लोग भी रहेंगे। अधिवक्ता कमिश्नर 20 अप्रैल को सुनवाई के दौरान अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश करेंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में राखी सिंह और अन्य की तरफ से दाखिल वाद में मांग की गई है कि शृंगार गौरी को नियमित दर्शन के लिए सौंप दिया जाए। अर्जी में यह भी मांग है कि वर्ष 1991 के पूर्व की तरह मंदिर में पूजा अर्चना में कोई रोकटोक नहीं की जाए। साथ ही शृंगार गौरी और आदि विश्वेश्वर परिवार के सभी विग्रहों को यथास्थिति में रखा जाए।आठ अप्रैल को सुनवाई के दौरान याची के अधिवक्ता ने अदालत से अपील की थी कि वकील कमिश्नर की नियुक्ति कर वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट ली जाए। अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र को वकील कमिश्नर नियुक्त कर सर्वेक्षण का आदेश दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।