होम वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति: रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 15, 2022 09:18 PM

वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति: रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति: रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति: रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सपरिवार दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। विशेष ट्रेन से वाराणसी पहुंचे  उपराष्ट्रपति का बनारस स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की। मौके पर कई भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति बनारस स्टेशन से सीधे दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे। 
यहां होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए। इसके लिए दशाश्वमेध घाट पर भव्य तैयारी की गई है। वो शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बरेका में दोपहर का भोजन करेंगे और यहां से वे पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे।

यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बनी थ्रीडी फिल्म का अवलोकन करने के साथ ही उस परिसर में बने संग्रहालय को भी देखेंगे। देर शाम बाबतपुर से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति के वाराणसी  आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वहीं, शहर से लेकर गंगा किनारे दशाश्वमेध घाट तक का इलाका दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)