होम जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकियों ने सरपंच को मारी गोली, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकियों ने सरपंच को मारी गोली, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी लगातार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज आतंकवादियों ने बारामुला जिले के पट्टन इलाके के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। सरपंच की पहचान मंजूर अहमद के रूप में हुई है। मंजूर अहमद बारामुला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाई। आतंकियों की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे इलाके में घेराबंद कर दी गई है तथा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सरपंच अपने घर जा रहे थे। तभी आतंकियों ने घात लगाकर उन पर हमले को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद आतंकवादी मौका ए वारदात से भाग गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।