होम इन राज्यों में टूटेगा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 15, 2022 09:33 PM

इन राज्यों में टूटेगा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

इन राज्यों में टूटेगा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

इन राज्यों में टूटेगा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अप्रैल का महीना आधा निकल चुका है और गर्मी अपने शबाब में आने लगी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक लू की संभावना है। जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत राज्यों में गर्मी और बढ़ने वाली है। जबकि गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत उत्तर पश्चिम राज्यों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारतीय राज्यों गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत मध्य भारतीय राज्यों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें थोड़ा इजाफा होगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 17-19 अप्रैल तक राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)