होम मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 31, 2024 08:00 PM

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने

लखनऊ, 31 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें डा. जगदीश गाँधी की स्मृति प्रार्थना सभा में पधारने का आमन्त्रण दिया। इस अवसर पर डा. भारती गाँधी ने प्रशासनिक कौशल व दूरदर्शिता से प्रदेश के समावेशी विकास की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के मुख्यमंत्री जी के अथक प्रयासों पर उन्हें हार्दिक बधाई भी दी। इस मुलाकात में सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं डा. रोजर डेविड किंगडन भी उपस्थित थे। मुलाकात के उपरान्त सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने बताया कि मुख्यमंत्री जी से बहुत अच्छी मुलाकात हुई। उन्होंने डा. भारती गाँधी का हालचाल पूछा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् स्व. डा. जगदीश गाँधी जी को याद करते हुए भावी पीढ़ी की सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान एवं एकता व शान्ति के उनके अतुलनीय प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)