होम लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी! प्रियंका के नाम पर भी विचार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2024 10:15 PM

लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी! प्रियंका के नाम पर भी विचार

लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी! प्रियंका के नाम पर भी विचार

लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी! प्रियंका के नाम पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने से खाली राज्यसभा सीट से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

नड्डा का छह साल का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर किए गए सवाल पर कहा, 'हम कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ चर्चा करेंगे और यदि वे चाहेंगे तो यह सीट उनके पास जा सकती है।' सोनिया गांधी ने 2019 में रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। प्रियंका गांधी अभी ना तो लोकसभा और ना ही राज्यसभा की सदस्य हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद प्रतिभा मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान राज्यसभा चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के नाम पर विचार किया जा सकता है, यदि वो ऐसा चाहेंगी।' 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की घोषणा की गई है जिसमें एक हिमाचल प्रदेश की भी शामिल है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार पर मंथन शुरू कर दिया है। 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा के पास 40 विधायक हैं।

2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जेपी नड्डा को राज्यसभा भेजा गया था। उनका छह साल का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। 14 से 29 फरवरी के बीच बजट सत्र के दौरान राज्यसभा चुनाव होगा। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश की सभी तीन राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। नड्डा के अलावा हिमाचल से दो अन्य राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और सिकंदर कुमार हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)