होम ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, नीतीश पर पहली बार बोले राहुल गांधी; सुना दिया चुटकुला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2024 10:12 PM

ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, नीतीश पर पहली बार बोले राहुल गांधी; सुना दिया चुटकुला

ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, नीतीश पर पहली बार बोले राहुल गांधी; सुना दिया चुटकुला

ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, नीतीश पर पहली बार बोले राहुल गांधी; सुना दिया चुटकुला

नीतीश कुमार के पाला बदलकर फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस नेताओं ने उनकी जमकर आलोचना की है। जयराम रमेश ने तो उन्हें 'गिरगिट' तक कह दिया। हालांकि राहुल गांधी ने पहली बार नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है।

भात जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है। इसी दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि थोड़ा सा दबाव पड़ा और वह (नीतीश कुमार) पलट गए। ऐसे लोगों की हमें जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी ने सुनाया चुटकुला
राहुल गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल ने उन्हें एक चुटकुला सुनाया था। उन्होंने कहा, आपके मुख्यमंत्री ने गवर्नर के सामने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्रियों ने भी शपथ ली। खूब तालियां बजती हैं। इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल जाते हैं। गाड़ी में उन्हें ध्यान आया कि उनका शॉल राजभवन में ही छूट गया है। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से वापस चलने को कहा। जब वह गवर्नर के पास पहुंचे तो उन्होंने पूछा, 'अरे इतनी जल्दी वापस आ गए आप?' ऐसे ही हालात बिहार के हैं। थोड़ा सा दबाव पड़ा नहीं कि यूटर्न ले लिया।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन छोड़ने का फैसला राहुल गांधी की बात पर नाराज होकर ही लिया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है। 13 जनवरी को इंडिया गठबंधन की एक वर्चुअल बैठक हुई थी। इस दौरान वह राहुल गांधी से नाराज थे और 10 मिटन पहले ही मीटिंग छोड़कर चले गए थे। बताया गया कि राहुल गांधी ने कहा था कि वह संयोजक के पद के लिए ममता बनर्जी से चर्चा करने की बात कह रहे थे। इसके बाद ही नीतीश को संयोजक चुना गया लेकिन उन्होंने पद लेने से ही इनकार कर दिया।

कांग्रेस से नाराजगी का परिणाम आरजेडी को भी भुगतना पड़ा। नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर भाजपा का साथ पकड़ लिया और दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ दोबारा शपथ ले ली। नीतीश कुमार अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)