होम सी.ए. फाइनल परीक्षा में सी.एम.एस. के चार छात्र सफल, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 10, 2024 07:43 PM

सी.ए. फाइनल परीक्षा में सी.एम.एस. के चार छात्र सफल, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

सी.ए. फाइनल परीक्षा में सी.एम.एस. के चार छात्र सफल, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

सी.ए. फाइनल परीक्षा में सी.एम.एस. के चार छात्र सफल, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

लखनऊ, 10 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के चार मेधावी छात्रों ने चार्टड एकाउन्टेन्सी की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। चार्टड एकाउन्टेन्ट बनने वाले इन छात्रों में कान्हा अग्रवाल, अंशिका जैन, भुवनेश राजपाल एवं सर्वग्य शामिल हैं, जिनमें कान्हा अग्रवाल ने लखनऊ में तीसरा स्थान जबकि अंशिका जैन ने पाँचवा स्थान हासिल किया है। चार्टड एकाउन्टेन्सी (सी.ए.) की परीक्षा इन्स्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसके परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इन सभी छात्रों की सफलता पर सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने मेहनत व लगन के दम पर अपने सपनों को साकार किया है। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन सभी मेधावी छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

      सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र कान्हा अग्रवाल ने आई.सी.एस.सी. (कक्षा-10) की परीक्षा 93.4 प्रतिशत व आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 96.75 प्रतिशत अंको के साथ से उत्तीर्ण की। कान्हा का कहना है कि सी.एम.एस. शिक्षकों ने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने में बहुत मदद की, जिससे मेरे मन से परीक्षा का डर निकल गया। इसी प्रकार, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा अंशिका जैन ने एक अनौपचारिक वार्ता में बताया कि कड़ी मेहनत व संकल्प ही मेरी इस सफलता का राज है। मेरे शिक्षकों ने मुझे सदैव उच्च सफलता हेतु प्रेरित किया। इसी प्रकार, सी.ए. में चयनित सी.एम.एस. के अन्य छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)