होम सी.एम.एस. शिक्षिका ‘ग्लोबल टीचर अवार्ड’ से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 7, 2024 08:36 PM

सी.एम.एस. शिक्षिका ‘ग्लोबल टीचर अवार्ड’ से सम्मानित

सी.एम.एस. शिक्षिका ‘ग्लोबल टीचर अवार्ड’ से सम्मानित

सी.एम.एस. शिक्षिका ‘ग्लोबल टीचर अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, 7 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस की शिक्षिका सुश्री निताशा गर्ग ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘ग्लोबल टीचर अवार्ड’ अर्जित कर विश्व पटल पर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सुश्री निताशा को  शिक्षण पद्धति में उल्लेखनीय योगदान एवं भावी पीढ़ी में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रयासों हेतु इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। अभी हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में विश्व के 108 देशों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच सुश्री नताशा को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। सम्मान समारोह का आयोजन ए.के.एस. एजूकेशन अवार्ड के तत्वावधान में किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय ग्लोबल टीचर अवार्ड दुनिया भर के शिक्षकों के लिए प्रतिष्ठा का विषय है, जो ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय वैश्विक मानकों पर आधारित है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सुश्री नताशा की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 65 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए अपनी शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को प्रमुखता से अपनाया है और नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)