होम इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रेलिया के सात विश्वविद्यालयों में तान्वी सिंह चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 9, 2024 07:29 PM

इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रेलिया के सात विश्वविद्यालयों में तान्वी सिंह चयनित

इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रेलिया के सात विश्वविद्यालयों में तान्वी सिंह चयनित

इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रेलिया के सात विश्वविद्यालयों में तान्वी सिंह चयनित

लखनऊ, 9 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की छात्रा तान्वी सिंह को इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रेलिया के सात प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है, जिनमें आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी, मैक्वायर यूनिवर्सिटी एवं ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी एवं इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स, यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन एवं यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन शामिल हैं। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा से लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। तान्वी ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।वर्ष 2023 में सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)