होम रोहित शर्मा के T20I करियर का हुआ दी एंड? ये चार धाकड़ खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 22, 2023 10:55 PM

रोहित शर्मा के T20I करियर का हुआ दी एंड? ये चार धाकड़ खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

रोहित शर्मा के T20I करियर का हुआ दी एंड? ये चार धाकड़ खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

रोहित शर्मा के T20I करियर का हुआ दी एंड? ये चार धाकड़ खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलने की संभावना नहीं है और 50 ओवर के विश्व कप के शुरू होने से पहले ही उन्होंने खेल के छोटे प्रारूप में अपने भविष्य पर चर्चा की थी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नवंबर 2022 में भारत के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद रोहित ने छोटे प्रारूप में एक भी मैच नहीं खेला है। तब से ज्यादातर हार्दिक पांड्या ने ही भारतीय टीम की अगुआई की है। रोहित ने 148 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने चार शतक से करीब 140 के स्ट्राइक रेट से 3853 रन बनाए हैं।

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''यह नई बात नहीं है। रोहित ने पिछले एक साल से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है क्योंकि ध्यान वनडे विश्व कप पर लगा था। उन्होंने इस संबंध में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से भी गहन चर्चा की थी। उन्होंने खुद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से दूर रहने की इच्छा व्यक्त की। यह पूरी तरह से रोहित का फैसला है।'' रोहित के अलावा भारत के पास शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ चार सलामी बल्लेबाज हैं और सभी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

अगर युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो चयनकर्ता या बीसीसीआई के अधिकारी रोहित से अपने इस फैसले पर दोबारा विचार के लिए कह सकते हैं। समझा जा सकता है कि करियर के इस पड़ाव में रोहित अपना कार्यभार संभालना चाहते हैं ताकि बचे हुए करियर में वह चोटों से मुक्त रह सकें। इसलिए उनके लिए तीनों प्रारूपों और प्रत्येक वर्ष आईपीएल में खेलना असंभव होगा जबकि दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक सात टेस्ट खेले जाने हैं, जिससे भारतीय कप्तान का ध्यान ज्यादातर टेस्ट में ही लगा होगा।

वह भारत को 2025 में एक और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा सकते हैं और 2019 में भारत के लिए पारी का आगाज करने के बाद से खेल के इस पारंपरिक प्रारूप में उनकी खुद की फॉर्म बेहतरीन रही है। अगर सब ठीक रहता है तो भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल के शुरू में पांच हफ्तों में पांच टेस्ट खेले जाएंगे जिससे इस तेज गेंदबाजी तिकड़ी को सीरीज के दौरान रोटेट किया जाएगा।

चोट के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से ब्रेक के बाद वापसी करने वाले बुमराह के लाल गेंद के क्रिकेट में खेलने को लेकर सवाल पैदा होता है लेकिन इसकी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ''बुमराह फिट हैं और नतीजा सबके सामने हैं। वह फिटनेस के शिखर पर हैं और टेस्ट मैच खेलने के लिए बेताब हैं। बुमराह और शमी के साथ आपको प्रारूप की प्राथमिकता के आधार पर इनका इस्तेमाल करना होगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो बुमराह टी20 विश्व कप में निश्चित रूप से खेलेंगे।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)