होम छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भाजपा नेता की हत्या, प्रचार से लौटते समय नक्सलियों ने धारदार हथियार से मारा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 4, 2023 09:34 PM

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भाजपा नेता की हत्या, प्रचार से लौटते समय नक्सलियों ने धारदार हथियार से मारा

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भाजपा नेता की हत्या, प्रचार से लौटते समय नक्सलियों ने धारदार हथियार से मारा

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भाजपा नेता की हत्या, प्रचार से लौटते समय नक्सलियों ने धारदार हथियार से मारा

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव से पहले माओवादियों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। माओवादियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे को कौशलनार में मौत के घाट उतारा है। वह चुनाव प्रचार करने गए थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। इधर नारायणपुर एसपी ने घटना की तस्दीक करने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कौशलनार के पास नक्सलियों ने हत्या की है। माओवादियों ने तेज धार वाले हथियार से उनकी हत्या कर दी। रतन दुबे भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ माल वाहन परिवहन संघ के जिला अध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि दुबे कौशलनार बाजार में भाजपा का प्रचार करने गए थे और वहां से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया।

बता दें कि 7 नवंबर को नारायणपुर समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इससे पहले भाजपा नेता की हत्या सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अभी कुछ दिनों पूर्व मानपुर-मोहला इलाके में भी भाजपा नेता की हत्या माओवादियों द्वारा की गई थी। नक्सल क्षेत्रों में भाजपा के नेताओं की हत्या पर काफी बवाल मचा था। भाजपा के लोग इसे टार्गेट किलिंग करार दे रहे हैं। भाजपा नेताओं ने स्थानीय नेताओं को सुरक्षा देने की मांग भी आयोग से की है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया, 'शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे झारघाटी पुलिस स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर पूर्व कौशलनार गांव गए थे। इसी दौरान अज्ञात माओवादियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया। मृतक के शव को जिला मुख्यालय नारायणपुर लाया जा रहा है।'

बस्तर के 12 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में चुनाव होना है। इसमें नारायणपुर जिला भी शामिल है। नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। नक्सलियों ने मतदान कर्मियों को भी चुनाव में भाग नहीं लेने का फरमान जारी किया है। माओवादियों ने अंदरूनी इलाकों में बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। वहीं अति संवेदनशील इलाकों में मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से आज ही रवाना किया गया है। अब इस तरह के हिंसा से इलाके में दहशत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)