होम 22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन, पीएम मोदी ने स्वीकार किया निमंत्रण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 25, 2023 10:13 PM

22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन, पीएम मोदी ने स्वीकार किया निमंत्रण

22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन, पीएम मोदी ने स्वीकार किया निमंत्रण

22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन, पीएम मोदी ने स्वीकार किया निमंत्रण

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इस खास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। खुद पीएम मोदी ने इसकी जानकारी दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक, भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी।मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह दोपहर करीब 12.30 बजे होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, राम जन्मभूमि ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और उडीपी के शंकराचार्य ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और समारोह के लिए निमंत्रण दिया, जिसे पीएम मोदी ने दिल से स्वीकार कर लिया।निमंत्रण स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।"इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने भी एक बयान जारी कर पीएम मोदी से मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने 22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह के लिए पीएम को निमंत्रण दिया है। एक दिन पहले विजयादशमी के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भगवान राम के जन्मस्थान पर राम मंदिर का निर्माण सदियों से भारतीयों के धैर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "हम राम मंदिर के निर्माण को देखने के लिए भाग्यशाली हैं, और अयोध्या में अगली रामनवमी पर, रामलला के मंदिर में गूंजने वाला हर स्वर दुनिया में खुशी लाएगा।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)