होम विधानसभा व इमामबाड़ा की खूबसूरती देख अभिभूत हुए विदेशी संगीतकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 25, 2023 07:32 PM

विधानसभा व इमामबाड़ा की खूबसूरती देख अभिभूत हुए विदेशी संगीतकार

विधानसभा व इमामबाड़ा की खूबसूरती देख अभिभूत हुए विदेशी संगीतकार

विधानसभा व इमामबाड़ा की खूबसूरती देख अभिभूत हुए विदेशी संगीतकार

लखनऊ, 25 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आमन्त्रण पर लखनऊ पधारे 27 देशों के 300 से अधिक संगीतकार  प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता को दर्शाती विधानसभा की खूबसूरती देख अभिभूत हो गये। इस अवसर पर सभी 300 विदेशी संगीतकारों ने सामूहिक फोटो भी खिंचवाये। इसके बाद, ये सभी विदेशी मेहमान संगीतकार बड़ा इमामबाड़ा व लखनऊ की अन्य ऐतिहासिक इमारतों को देखने गये। विभिन्न देशों के ये संगीतकार इण्टरनेशनल आर्केस्ट्रा ‘कार्मिना बुराना’ की प्रस्तुति हेतु लखनऊ पधारे हैं, जो आगामी 28 अक्टूबर, शनिवार को सायं 6.00 बजे  सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में विश्व स्तरीय संगीतमय प्रस्तुति से लखनऊवासियों को रोमांचित करेंगे। यह अन्तर्राष्ट्रीय संगीत समारोह इण्डिया नेशनल यूथ आर्केस्ट्रा, फिलहार्मोनिक वियना आर्केस्ट्रा, आस्ट्रिया, एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रायल स्कूल ऑफ म्यूजिक (ए.बी.आर.एस.एम.), लंदन एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि विभिन्न देशों से पधारे ये अतिथि संगीतकार आज लखनऊ भ्रमण पर निकले और बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा आदि ऐतिहासिक स्थलों को देखने गये और लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब को नजदीक से अनुभव किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)