होम 63 देशों के 230 से अधिक मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश लखनऊ पधारेंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2023 07:16 PM

63 देशों के 230 से अधिक मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश लखनऊ पधारेंगे

63 देशों के 230 से अधिक मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश लखनऊ पधारेंगे

63 देशों के 230 से अधिक मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश लखनऊ पधारेंगे

लखनऊ, 22 अक्टूबर। ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ आगामी 3 नवम्बर, शुक्रवार से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है। सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, संसद सदस्य, इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीशों समेत 63 देशों के 230 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् लखनऊ पधार रहे हैं। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में ट्यूनीशिया के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री अब्देसतार बेन मौसा भी अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज करायेंगे। यह जानकारी आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सम्मेलन के संयोजक व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने पत्रकारों को दी। यह सम्मेलन ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित है एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।
डा. गाँधी ने बताया कि इस पाँच दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, वित्तमंत्री श्री सुरेश खन्ना समेत कई गणमान्य हस्तियों को आमन्त्रित किया गया है। इसके अलावा, इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारने वाली प्रख्यात हस्तियों में माननीय श्री मैरी सिरिल एडी बोइसेज़ोन, उपराष्ट्रपति, मॉरीशस; माननीय श्री स्टीपन मेसिक, पूर्व राष्ट्रपति, क्रोएशिया; माननीय श्री एंथनी थॉमस एक्विनास कार्माेना, पूर्व राष्ट्रपति, त्रिनिदाद एवं टोबैगो; माननीय श्री तेबुरोरो टीटो, पूर्व राष्ट्रपति, किरिबाती रिपब्लिक; माननीय श्री जोसेलेर्मे प्रिवर्ट, पूर्व राष्ट्रपति, हैती; माननीय श्री जीन-हेनरी सेन्ट, पूर्व प्रधानमंत्री, हैती; माननीय डा. पकालिथा बी. मोसिलिली, पूर्व प्रधानमंत्री, लेसोथो; माननीय श्री अल्बान सुमना किंग्सफोर्ड बैगबिन, घाना संसद के अध्यक्ष एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री लियोनार्डाे ब्रैंट, न्यायाधीश, इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस, नीदरलैंड आदि प्रमुख हैं।इस ऐतिहासिक सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए डा. गाँधी ने कहा कि विभिन्न देशों के न्यायविद् व अन्य प्रख्यात हस्तियाँ 1 नवम्बर को दिल्ली पधारेंगे एवं ताजमहल का दीदार करने आगरा जायेंगे। इसके उपरान्त, दिल्ली लौटकर 2 नवम्बर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे एवं नई दिल्ली स्थित कान्स्टीट्यूशन क्लब में सम्मेलन के प्रथम सत्र को सम्बोधित करेंगे। भारत सरकार की विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री सुश्री मीनाक्षी लेखी इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। 3 नवम्बर को प्रातः 10 बजे विभिन्न देशों के पधारे गणमान्य अतिथि लखनऊ पधारेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)