होम विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब का सी.एम.एस. में हुआ उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2023 07:10 PM

विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब का सी.एम.एस. में हुआ उद्घाटन

विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब का सी.एम.एस. में हुआ उद्घाटन

विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब का सी.एम.एस. में हुआ उद्घाटन

लखनऊ, 16 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस में नवनिर्मित विश्व स्तरीय ‘रोबोटिक्स लैब’ का उद्घाटन आज सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी., प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर  सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों की उपस्थिति रही तथापि सभी ने विज्ञान व प्रोद्योगिकी की अति-आधुनिक व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के सी.एम.एस. के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की। इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी व प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने रोबोटिक्स लैब का अवलोकन किया एवं छात्रों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। प्रो. किंगडन ने कहा कि वर्तमान दौर में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है, जिससे भावी पीढ़ी विश्व स्तर पर कदम से कदम मिलाकर चल सके। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण, जरूरी संसाधन व तकनीक प्रदान करने को तत्पर है। सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने कहा कि यह रोबोटिक लैब छात्रों को अपने सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करने में महती भूमिका निभायेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)