होम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर में होगा दिवाली जैसा माहौल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2023 10:59 PM

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर में होगा दिवाली जैसा माहौल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर में होगा दिवाली जैसा माहौल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर में होगा दिवाली जैसा माहौल

नवंबर के बाद फिर से देश में दिवाली जैसा माहौल दिखेगा। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय गांव-गांव रोशनी से सराबोर होंगे। पांच लाख से अधिक गांवों के मंदिर दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे।

विश्व हिंदू परिषद अपने 48 संगठनिक में अपने धर्माचार्य प्रमुखों के माध्यम से भेजे जाने वाले आमंत्रण में इस बात का विशेष आग्रह करेंगे। मंदिरों में 17 जनवरी से शुरू हो रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह के दिन से ऐसा करने का अनुरोध किया जाएगा। विहिप ने उपाध्यक्ष और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने तो प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर पांच दीपक जलाने का आग्रह किया है।

उत्सव मनाएंगे देशभर के मंदिर

पूरे देश के मंदिर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उत्सव मनाएंगे। अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना आरती और प्रसाद वितरण करेंगे। मंदिर परिसर में क्षमता के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण करेंगे। कोई टीवी में तो कोई बड़ी स्क्रीन पर इसे अपने स्थानीय भक्तों को यह ऐतिहासिक पल देखने में मदद करेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण प्रभारी गोपाल राव कहते हैं इसके लिए देशभर में वैसे तो 6 लाख से अधिक गांव है लेकिन हमारा संगठन 5 लाख गांव के मंदिरों तक पहुंचेगा। हमारे कार्यकर्ता उन्हें मंदिर को रौशनी से सजाने का आग्रह करेंगे। वो अपनी क्षमता अनुसार ये करेंगे लेकिन कम से कम पांच दीपक तो अवश्य ही प्रज्ज्वलित करेंगे।

पांच नवंबर को अक्षत पूजन से शुरू होगा अभियान

विश्व हिंदू परिषद देश भर के गांव में आमंत्रण देने के लिए अपने सभी 48 सांगठनिक प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया है। पांच नवंबर को हर राज्य से प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। इन कार्यकर्ताओं के माध्यम से देश भर के पांच लाख गांव के मंदिरों में आमंत्रण भिजवाया जाएगा। यह आमंत्रण कुछ और नहीं बल्कि पूजित अक्षत, हल्दी, व देशी घी से मिश्रित पैकेट होगा। पांच नवंबर को इस आमंत्रण की प्रक्रिया को अभियान के तौर पर शुरू किया जाएगा। ताकि समय से सभी के पास एक संदेश के साथ यह आमंत्रण पहुंच भी जाए और मंदिर प्रबंधन अपनी तैयारी भी कर लें।

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन से ही शुरू दर्शन होंगे

प्राण प्रतिष्ठा के लिए जरूरी एक हफ्ते का अनुष्ठान पूरा होने के अंतिम दिन संभवत: 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकारिक रूप से मंदिर का लोकार्पण करेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण प्रभारी गोपाल राव कहते हैं कि इसके बाद देश भर से आमंत्रित किए गए दस हजार वीवीआईपी के दर्शन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद रातभर में व्यवस्थाएं पूरी करके अगले दिन से ही हम आम भक्तों के लिए रामलला का पट खोल देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)