होम टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी जेडीयू, कई नेता तो हमारे संपर्क में हैं; चिराग पासवान का बड़ा दावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 2, 2023 10:58 PM

टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी जेडीयू, कई नेता तो हमारे संपर्क में हैं; चिराग पासवान का बड़ा दावा

टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी जेडीयू, कई नेता तो हमारे संपर्क में हैं; चिराग पासवान का बड़ा दावा

टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी जेडीयू, कई नेता तो हमारे संपर्क में हैं; चिराग पासवान का बड़ा दावा

रोहतास जिले के संझौली में कानू हलवाई संघर्ष सेना महासम्मेलन में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के कई नेता उनके संपर्क में है।

हालांकि नाम बताने से उन्होने इंकार कर दिया। चिराग ने कहा कि जेडीयू टुकड़ों-टुकड़ों में बंट जाएगी। हमने तो बहुत पहले ही बोल दिया था कि जदयू के खंडित होने की शुरुआत हो चुकी है। और आने वाले वक्त में जनता दल यूनाइडेट का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा।

वहीं ठाकुर कविता विवाद पर चिराग ने कहा कि आज की तारीख में बिहार में कई ज्वलंत मुद्दे हैं। लेकिन कुछ लोग जात-पात, धर्म की राजनीति करके बिहार को बांटने का काम कर रहे हैं। और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। जो पूरी तरह गलत है। वहीं सीएम नीतीश कुमार पर भी लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमला बोला।

 

चिराग ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद पर बने रहने के लिए लगातार अपनी नीतियों और सिद्धांतों से समझौता करते रहे हैं। यही वजह है कि आज कोई भी गठबंधन उन पर विश्वास नहीं कर रहा है। गठबंधन तो छोड़िए उनकी ही पार्टी के नेता भी उन पर विश्वास नहीं करते हैं। और यही वजह जदयू में फूट की वजह बनी है।

आपको बता दें इससे पहले बीजेपी सांसद सुशील मोदी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी जदयू में फूट की बात कही थी। सुशील मोदी ने तो आरजेडी में जदयू के विलय का दावा किया। और कहा कि राजद में जेडीयू का विलय होगा या फिर अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। वैसे आपको बता दें इन दिनों जदयू में पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच खटपट चल रही है। और पार्टी के बरबीघा विधायक सुदर्शन ने भी अशोकर चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)