होम भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 26, 2023 10:03 PM

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आज शाम उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान शाहनवाज की एंजियोप्लास्टी की। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश विजान ने उनका ऑपरेशन किया। सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

शाहनवाज हुसैन गणेश दर्शन और पार्टी से जुड़े दूसरे कामों के लिए मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और एसिडिटी की शिकायत हुई। इसके बाद मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार ने उन्हें लीलावती अस्तपाल भेजा। शुरुआत में शाहनवाज ने बताया कि उन्होंने देर से डिनर किया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका 2D इको किया और सब कुछ सामान्य मिला। इसके बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई। इस दौरान डॉक्टरों को एक ब्लॉक मिला और फिर स्टेंट डाला गया। फिलहाल, बीजेपी लीडर आईसीयू में हैं और उन्हें बुधवार को कमरे में शिफ्ट किया जाएगा।

गोवा के मंत्री सुदीन धवलीकर अस्पताल में भर्ती
दूसरी ओर, गोवा के ऊर्जा मंत्री सुदीन धवलीकर को बेचैनी की शिकायत के बाद पणजी के निकट के गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुदीन के छोटे भाई दीपक धवलीकर ने बताया कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेता सोमवार को जब उत्तरी गोवा के पोरवोरिम स्थित अपने कार्यालय में थे, तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्हें तुरंत सरकारी जीएमसीएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लो सुगर लेवल के कारण उन्हें दिक्कत हुई। उनके भाई ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)