होम सी.एम.एस. के 44 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 76 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2023 07:03 PM

सी.एम.एस. के 44 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 76 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 44 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 76 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 44 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ 76 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 24 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर के 44 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 1 करोड़ 76 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों में कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में उज्जयनी सिंह, सात्विक वर्मा, श्रेया श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता, शिवांश, त्रिशिका श्रीवास्तव, वैश्विक मिश्रा, स्वास्तिक वर्मा, प्रखर टंडन, आयुष यादव, अभिज्ञान गोपाल भारतीय, यश कनौजिया, अक्षय मिश्रा, नव्या खंडेलवाल, आयुष शुक्ला, जोया अजीज, अपराजिता दीक्षित, श्रेय गुप्ता, आदर्श प्रताप सिंह, प्रखर राज सिंह, अंशिका पटेल, अंशिका, आयुष तिवारी, इकरा इम्तियाज, आंचल अग्रवाल, आयुष प्रताप सिंह, अभिनव शुक्ला, स्वास्तिक कुमार सिंह, रेवन चन्ना, नीलांश अग्रवाल, विशाल सिंह, नंदिनी पाण्डेय, मानवी गुप्ता, दुर्गेश प्रताप निषाद, मुस्कान अग्रवाल, रोहन लाल, नतालिया, दिव्यांशु चंद्रा, अशफिया अली, आस्था शुक्ला, जान्हवी मिश्रा, आर्यमन नरूला, शगुन त्रिपाठी एवं श्वेता सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)