होम ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीती गोल्ड ट्राफी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2023 07:43 PM

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीती गोल्ड ट्राफी

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीती गोल्ड ट्राफी

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीती गोल्ड ट्राफी

लखनऊ, 19 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्राओं ने कानपुर में आयोजित तीन दिवसीय सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में बालिका वर्ग की गोल्ड ट्राफी जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। टूर्नामेन्ट का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया, टूर्नामेन्ट में गोल्ड मेडल अर्जित करने सी.एम.एस. की दो छात्राओं सुचिस्मिता शर्मा एवं वैश्णवी सिंह को उनकी अभूतपूर्व खेल प्रतिभा हेतु राष्ट्रीय स्तर की चैम्पियनशिप हेतु चयनित किया गया है। तो वहीं दूसरी आराध्या सिंह एवं हर्षिता पाण्डेय ने सिल्वर मेडल जबकि वैष्णवी गुसैन, नित्या प्रकाश एवं स्तशा शुक्ला ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार, बालक वर्ग में अभिनव यादव ने सिल्वर मेडल जबकि लारैब सिद्दीकी, अरूष सिंह एवं क्षितिज बजाज ने ब्रांज मेडल जीता। इस प्रकार, सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेन्ट में 2 गोल्ड, 3 सिल्वर एवं 6 ब्रंाज मेडल जीतकर अपनी अभूतपूर्व खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते सर्वाधिक पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है।सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)