होम जब चांद पर रोवर के रास्ते में आई बाधा, इसरो ने बताया कैसे दूर की गई चुनौती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 28, 2023 10:26 PM

जब चांद पर रोवर के रास्ते में आई बाधा, इसरो ने बताया कैसे दूर की गई चुनौती

जब चांद पर रोवर के रास्ते में आई बाधा, इसरो ने बताया कैसे दूर की गई चुनौती

जब चांद पर रोवर के रास्ते में आई बाधा, इसरो ने बताया कैसे दूर की गई चुनौती

चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर तमाम चुनौतियों के बीच अपने मिशन को अंजाम देने में लगा हुआ है। इस बीच इसरो भी इस मिशन को लेकर लगातार अपडेट दे रहा है। इसरो द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक रोवर के रास्ते में बाधाएं भी आ रही हैं।

ऐसी ही एक बाधा रविवार को आई थी और अब रोवर फिर से अपने मिशन में जुट गया है। गौरतलब है कि रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह और वहां के वातावरण से जुड़ी तमाम जानकारियां इसरो के पास पहुंचा रहा है।

रास्ते में आ गया था गड्ढा
इसरो ने ताजा अपडेट में बताया कि 27 अगस्त को रोवर के रास्ते में एक गड्ढा आ गया था। यह गड्डा करीब चार डायामीटर का था और रोवर की लोकेशन से करीब 3 मीटर की दूरी पर था। रोवर में लगे नेविगेशन कैमरे में यह दर्ज हुआ है। इसरो ने बताया कि इसके बार रोवर को नई कमांड दी गई। इस कमांड में रोवर को नए रास्ते का पता लगाने के लिए कहा गया। बताया जाता है कि रोवर ऐसा करने में पूरी तरह से सफल रहा। इसरो के मुताबिक अब यह सुरक्षित ढंग से नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

अभी तक बता चुका है तापमान
बता दें कि चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह के तापमान के बारे में भी अहम जानकारियां दी हैं। रविवार को इसरो ने एक ग्राफ साझा किया था, जिसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तापमान के बारे में बताया गया था। बता दें कि इसरो ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाबी हासिल की है। वहीं, अब इसरो मिशन सूर्य की तैयारी में भी जुटा है और इसकी लांचिंग के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)