होम चांद पर पहुंचते ही चहलकदमी करने लगा रोवर प्रज्ञान, पूरी कर ली इतनी दूरी; ISRO का बड़ा अपडेट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 25, 2023 11:20 PM

चांद पर पहुंचते ही चहलकदमी करने लगा रोवर प्रज्ञान, पूरी कर ली इतनी दूरी; ISRO का बड़ा अपडेट

चांद पर पहुंचते ही चहलकदमी करने लगा रोवर प्रज्ञान, पूरी कर ली इतनी दूरी; ISRO का बड़ा अपडेट

चांद पर पहुंचते ही चहलकदमी करने लगा रोवर प्रज्ञान, पूरी कर ली इतनी दूरी; ISRO का बड़ा अपडेट

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान की चहलकदमी शुरू हो गई है। इसरो ने लेटेस्ट अपडेट देते हुए बताया है कि रोवर अब तक चांद पर आठ मीटर की दूरी पूरी कर चुका है।

रोवर से जुड़ी सभी गतिविधियों को वेरिफाई किया जा चुका है। इसरो ने शुक्रवार शाम ट्वीट करके बताया, ''रोवर की सभी गतिविधियों का सत्यापन कर लिया गया है। रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर के पेलोड LIBS और APXS चालू हैं।''

इसरो ने चंद्रयान-3 को बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करवाकर इतिहास रच दिया था। भारत दुनिया का पहला देश है, जोकि चांद के दक्षिणी छोर पर पहुंचा हो। वहीं, चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश है। इससे पहले, अमेरिका, चीन और सोवियत संघ चांद पर अपना यान उतार चुके हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दुनियाभर के नेताओं ने भारत और इसरो को बधाई दी है। इसके अलावा, तमाम स्पेस एजेंसियों ने भी इसरो की प्रशंसा की।

चंद्रयान-3 को लेकर इसरो समय-समय पर अपडेट्स दे रहा है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वह चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी जानकारियों को साझा कर रहा है। शुक्रवार को ही उसने बताया था कि दो विक्रम लैंडर के दो सेगमेंट वाले रैंप की मदद से रोवर प्रज्ञान चांद पर उतरा। इसके बाद उसने अपने सोलर पैनल को भी एक्टिव कर लिया, जिससे पावर जेनरेट की जा सके। इसरो ने इसको लेकर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें प्रज्ञान रोवर शानदार तरीके से विक्रम लैंडर के बाहर आ रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)