होम थिएटर में गूंजी तारा सिंह की दहाड़, हैंडपंप-हथौड़ा लेकर गदर 2 देखने पहुंचे फैंस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 11, 2023 09:49 PM

थिएटर में गूंजी तारा सिंह की दहाड़, हैंडपंप-हथौड़ा लेकर गदर 2 देखने पहुंचे फैंस

थिएटर में गूंजी तारा सिंह की दहाड़, हैंडपंप-हथौड़ा लेकर गदर 2 देखने पहुंचे फैंस

थिएटर में गूंजी तारा सिंह की दहाड़, हैंडपंप-हथौड़ा लेकर गदर 2 देखने पहुंचे फैंस

Sunny Deol के फैंस के लिए आज का दिन काफी बड़ा है। 22 साले के लंबे इंतजार के बाद आज यानी 11 अगस्त को गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों की दीवानगी थिएटर में साफ देखने को मिल रही है।

सरहद पार तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को देखने के लिए हर कोई बेताब है। फैंस की दीवानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 2.50 लाख से ज्यादा के टिकट बेच लिए। वहीं, बात अगर तालियों और सीटियों तक होती तो समझ आता सनी के फैंस हैंडपंप और हथौड़ा लेकर फिल्म देखने पहुंचे।
हैंडपंप-हथौड़ा लेकर पहुंचे थिएटर
सनी देओल की मूवी गदर 2 देखने के लिए देशभर के थिएटर में जमकर भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर से जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। सनी और अमीषा के फैंस उनकी मूवी देखने के लिए हैंडपंप और हथौड़ा लेकर थिएटर के बाहर नजर आ रहे हैं। बता दें कि ट्विटर पर गैलेक्सी थिएटर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग हैंडपंप और हथौड़ा लिए हुए दिख रहे हैं।


बूटा सिंह और जैनब की सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है गदर
आपको बता दें कि सनी देओल का किरदार तारा सिंह असल में ब्रिटिश आर्मी में तैनात पूर्व सैनिक बूटा सिंह और जैनब की जिंदगी से प्रेरित है। बूटा सिंह को जैनब की लव स्टोरी की मिसाल आज न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे पाकिस्तान में दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, उस वक्त पंजाब के कई मुस्लिम परिवारों को भारत से खदेड़ा गया था। इसी बीच पाकिस्तान जा रहे लोगों में से जैनब को अगवा कर लिया गया था। इसे बाद बूटा सिंह ने जैनब को बचाने के लिए उसे पैसे देकर खरीद लिया था।

इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन जब भारत और पाकिस्तान की सरकार ने आपसी समझौते की बात की और दोनों देशों से अगवा की गई लड़कियों को वापस उनके परिवार को सौंपने की कवायद शुरू की तो जैनब को वापस जाना पड़ा। वहीं, जब बूटा सिंह, जैनब को लेने पाकिस्तान पहुंचे तो परिवार के दबाव की वजह से उन्होंने अपने रिश्ते को अपनाने और वापस जाने से मना कर दिया। इसके बाद फैसला लिया गया कि बूटा को वापस भारत भेज दिया जाए। जैनब के इस फैसले से बूटा बुरी तरह से टूट गए थे। वह इतने दुखी हो गए थे कि पाकिस्तान के शाहदरा स्टेशन ट्रेन के आगे कूद गए और प्यार में अमर हो गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)