होम रवींद्र जडेजा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी मचा रहे धमाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 28, 2023 10:06 PM

रवींद्र जडेजा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी मचा रहे धमाल

रवींद्र जडेजा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी मचा रहे धमाल

रवींद्र जडेजा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी मचा रहे धमाल

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह शानदार गेंदबाजी के साथ पिछले कुछ सालों में बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर भी सामने आए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की और तीन शानदार विकेट अपने नाम किए।

इसके अलावा बल्लेबाजी में भी वह 16 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को शानदार जीत तक पहुंचाया। इसी के साथ उन्होंने खुद को एक लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से भी आगे कर लिया है। इतना ही नहीं विराट कोहली से वह पहले से ही इस लिस्ट में आगे थे।

भारत के लिए 175 वनडे इंटरनेशनल इंटरनेशल मुकाबले खेलने वाले जडेजा ने अपने करियर में 42वीं बार नाबाद पारी खेली। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले भी वह हालांकि, चौथे नंबर पर ही थे। लेकिन अब उन्होंने सचिन तेंदुलकर जो 41 पारियों के साथ उनके साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर थे उन्हें पीछे कर दिया है। इस लिस्ट में एमएस धोनी टॉप पर हैं। वहीं विराट कोहली रवींद्र जडेजा और सचिन तेंदुलकर से भी नीचे हैं। इस मैच में वह कपिल देव को पीछे करते हुए भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे।

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा नाबाद पारी

  1. एमएस धोनी- 83
  2. मोहम्मद अजहरुद्दीन- 54
  3. अनिल कुंबले- 47
  4. रवींद्र जडेजा- 42
  5. सचिन तेंदुलकर- 41
  6. विराट कोहली- 40

रवींद्र जडेजा का 14 साल का शानदार करियर

रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था। अपने करियर के 14 साल के शुरुआती फेज में वह एक शानदार गेंदबाज के तौर पर ज्यादा जाने जाते थे। मगर पिछले कुछ सालों में अपनी बल्लेबाजी से जडेजा ने तीनों फॉर्मेट में एक खास पहचान बनाई है। यही कारण है कि वह उन खिलाड़ियों में से इकलौते हैं जो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अभी भी फिट बैठते हैं। उनके नाम वनडे में 2542 रन और 194 विकेट दर्ज हैं। वहीं भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में उनके नाम 2804 रन और 275 दर्ज हैं। जडेजा ने टीम इंडिया के लिए 64 टी20 इंटरनेशनल में भी 457 रन बनाने के साथ 51 विकेट झटके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)