होम इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2023 09:01 PM

इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 27 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की दो मेधावी छात्राओं सुरम्या एवं नीलांजना ने इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह ओलम्पियाड सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस साइन्स ओलम्पियाड में भारत समेत कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)