होम अभी कहां है चंद्रयान-3, लॉन्चिंग के 12वें दिन हासिल की बड़ी सफलता; ISRO ने दिया अपडेट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2023 10:00 PM

अभी कहां है चंद्रयान-3, लॉन्चिंग के 12वें दिन हासिल की बड़ी सफलता; ISRO ने दिया अपडेट

अभी कहां है चंद्रयान-3, लॉन्चिंग के 12वें दिन हासिल की बड़ी सफलता; ISRO ने दिया अपडेट

अभी कहां है चंद्रयान-3, लॉन्चिंग के 12वें दिन हासिल की बड़ी सफलता; ISRO ने दिया अपडेट

Chandrayaan-3: 12 दिन पहले चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था। इसरो ने मंगलवार को चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने 'चंद्रयान-3' को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवें चरण की प्रक्रिया (भू-समीपक कक्षा में पहुंचाना) मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली।

यह कार्य बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से किया गया। इस तरह से चंद्रयान-3 चांद के थोड़ा और करीब पहुंच गया है। इसरो ने कहा, ''यान के 127609 किलोमीटर X 236 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचने की उम्मीद है। अवलोकन के बाद हासिल की गई कक्षा की पुष्टि की जाएगी।'' चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को चंद्रमा की सतह के लिए उड़ान भरी थी। इसरो ने कहा, ''चंद्रयान को कक्षा में ऊपर उठाने की अगली प्रक्रिया 'ट्रांसलूनार इंजेक्शन (टीएलआई)' एक अगस्त 2023 को मध्य रात्रि 12 बजे से एक बजे के बीच की जाएगी।''

इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि टीएलआई की प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा और उस पथ पर अग्रसर हो जाएगा, जो उसे चंद्रमा के करीब ले जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, दूसरे शब्दों में कहें तो एक अगस्त को टीएलआई प्रक्रिया पूरी होने के बाद यान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा और चंद्रमा के करीब पहुंचने के अपने सफर की शुरुआत करेगा। उन्होंने बताया कि टीएलआई प्रक्रिया चंद्रयान-3 को 'लूनार ट्रांसफर ट्रैजेक्टरी' (चंद्र स्थानांतरण प्रक्षेपवक्र) यानी चंद्रमा की कक्षा में दाखिल होने के सफर पर ले जाएगी। इसरो ने कहा है कि वह आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराने की कोशिश करेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)