होम दिल्ली में लोकसभा में भी छाएगी AAP या फिर से होगी साफ; क्या कहता है सर्वे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 3, 2023 09:52 PM

दिल्ली में लोकसभा में भी छाएगी AAP या फिर से होगी साफ; क्या कहता है सर्वे

दिल्ली में लोकसभा में भी छाएगी AAP या फिर से होगी साफ; क्या कहता है सर्वे

दिल्ली में लोकसभा में भी छाएगी AAP या फिर से होगी साफ; क्या कहता है सर्वे

लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम वक्त बचा है। देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी या फिर एकजुट हो रहा विपक्ष खेल खराब कर सकता है? राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों के सामने यह सबसे बड़ा सवाल है।

एक और अहम सवाल राजधानी दिल्ली को लेकर भी है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां सभी सातों सीटों पर कब्जा कर रही है तो प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) खाता तक नहीं खोल पाई है। क्या इस बार ऐसा हो पाएगा?

लोकसभा चुनाव को लेकर आए एक ताजा सर्वे में दिल्ली की जनता का मूड भांपने की कोशिश की गई है। सर्वे के आंकड़ों का इशारा है कि एक बार फिर दिल्ली में भाजपा शानदार तरीके से कमल खिलाने जा रही है। हालांकि, पहली बार 'आप' को भी एक सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। टाइम्स नाऊ नवभारत और ईटीजी ने रविवार को यह सर्वे पेश किया, जिसमें एक बार फिर देश में भाजपा सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है।

दिल्ली में किसको कितनी सीटें?
सर्वे के मुताबिक, दिल्ली आज लोकसभा चुनाव हो जाए तो दिल्ली में भाजपा 6-7 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 0-1 सीट हासिल हो सकती है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को राजधानी में एक बार फिर खाली हाथ रहना पड़ सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं। 2014 और 2019 में बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी।

किसको कितना वोटशेयर?
सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा दिल्ली में सर्वाधिक 47.80 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा कर सकती है। आप को 32.20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 15.30 फीसदी वोट से संतोष करना पड़ सकता है तो अन्य के खाते में 4.70 फीसदी वोट जा सकते हैं।

देश में तीसरी बार एनडीए सरकार
सर्वे में लगातार तीसरी बार देश में एनडीए सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि एनडीए को 285-325 सीटें मिल सकती हैं। यूपीए को 111-149 सीटों पर जीत मिल सकती है। आम आदमी पार्टी को 4-7 सीटें मिलने का अनुमान लगया गया है। यूपी में समाजवादी पार्टी को 4-8 सीटों पर जीत की भविष्यवाणी की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)