होम केजरीवाल सरकार में बढ़ा आतिशी का कद, वित्त और राजस्व मंत्रालय भी मिला; कुल 11 विभागों की हैं मंत्री

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2023 10:14 PM

केजरीवाल सरकार में बढ़ा आतिशी का कद, वित्त और राजस्व मंत्रालय भी मिला; कुल 11 विभागों की हैं मंत्री

केजरीवाल सरकार में बढ़ा आतिशी का कद, वित्त और राजस्व मंत्रालय भी मिला; कुल 11 विभागों की हैं मंत्री

केजरीवाल सरकार में बढ़ा आतिशी का कद, वित्त और राजस्व मंत्रालय भी मिला; कुल 11 विभागों की हैं मंत्री

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में आतिशी का कद बढ़ गया है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद शिक्षा मंत्रालय संभाल रहीं आतिशी को अब वित्त और राजस्व मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।

दो अतिरिक्त मंत्रालय आतिशी को देने का प्रस्ताव वाली फाइल एलजी को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। आतिशी पर पर्यटन जैसा विभाग भी है। इस तरह आतिशी केजरीवाल सरकार के उन मंत्रियों में शामिल हो गई हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा विभाग हैं।

आतिशी के पास हुए कुल 11 विभाग, तेजी से बढ़ा कद

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी आतिशी को दी गई है। अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में फेरबदल से जुड़ी फाइल एलजी विनय सक्सेना को भेजी गई थी, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है। मालूम हो कि आतिशी के पास अब कुल मिलाकर 11 विभाग हो गए हैं। उनके पास महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, शिक्षा, कला संस्कृति एंव भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, एवं जन संपर्क जैसे विभाग पहले से थे।

केजरीवाल सरकार में हैं कुल 7 मंत्री

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार में अभी मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत 7 मंत्री हैं। इनमें इमरान हुसैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राज कुमार आनंद, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना कैबिनेट मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भी कैबिनेट में थे, लेकिन जेल जाने के बाद दोनों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में कुल विधायकों की संख्या 70 है और किसी भी सरकार में कुल विधायकों के 10 प्रतिशत ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से दिल्ली सरकार में कुल 7 मंत्री ही हो सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)