होम ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बुकिंग करेगी अडानी की कंपनी, IRCTC को कड़ी टक्कर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 17, 2023 11:11 PM

ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बुकिंग करेगी अडानी की कंपनी, IRCTC को कड़ी टक्कर

ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बुकिंग करेगी अडानी की कंपनी, IRCTC को कड़ी टक्कर

ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बुकिंग करेगी अडानी की कंपनी, IRCTC को कड़ी टक्कर

कारोबारी गौतम अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बिक्री करने की तैयारी में है।

दरअसल, अडानी एंटरप्राइजेज ने भारतीय शेयर बाजार को सूचित किया है कि उसने स्टार्क एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन (Trainman) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

अडानी ग्रुप के इस कदम से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कारोबार में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईटीसीटीसी) के एकाधिकार को चुनौती मिलेगी। बता दें कि ट्रेनमैन एक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म है। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज इस कंपनी का अधिग्रहण अडानी डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए करेगी।

फंड जुटाने में लगी अडानी की कंपनी: पिछले कुछ समय से अडानी एंटरप्राइजेज फंड जुटाने की कोशिश में है। इसी के तहत कंपनी ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में एफपीओ लॉन्च किया था। हालांकि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से अस्थिरता को देखते हुए कंपनी ने इस एफपीओ को वापस ले लिया। पिछले मई महीने में फंड जुटाने के लिए बोर्ड की एक बैठक भी की गई थी। इस बैठक में अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने QIP से 12500 करोड़ रुपये के फंड जुटाने को मंजूरी दी।

शेयरों का हाल: बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों को भारी नुकसान हुआ। पिछले शुक्रवार को शेयर मामूली बढ़त के साथ ही 2506.65 रुपये पर बंद हुआ। आईआरसीटीसी की बात करें तो यह बीएसई पर 664.90 रुपये पर ठहरा। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 3.43% तक की तेजी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)