होम 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत, किसानों को फायदा, स्कूलों में नया सिस्टम और सफर होगा महंगा

समाचारअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2026 10:05 PM

1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत, किसानों को फायदा, स्कूलों में नया सिस्टम और सफर होगा महंगा

उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत होने जा रही है, जिसके साथ ही राज्य में कई महत्वपूर्ण नियम बदल जाएंगे। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत, किसानों को फायदा, स्कूलों में नया सिस्टम और सफर होगा महंगा

उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत होने जा रही है, जिसके साथ ही राज्य में कई महत्वपूर्ण नियम बदल जाएंगे। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। शिक्षा व्यवस्था, टोल टैक्स, किसानों की आय और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई नए फैसले लागू किए जा रहे हैं।

स्कूलों में शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, पढ़ाई के तरीके बदलेंगे

एक अप्रैल से प्रदेशभर के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इस बार शिक्षा प्रणाली में कई बदलाव किए गए हैं। स्कूलों में साइबर क्लब बनाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य छात्रों को इंटरनेट के खतरों के प्रति जागरूक करना होगा। साथ ही मोबाइल गेम्स के उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कक्षा 9 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए व्यवसायिक शिक्षा को अनिवार्य किया गया है, ताकि छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा मिल सके।

छुट्टियों का नया कैलेंडर लागू

राज्य सरकार ने नए सत्र के लिए स्कूलों का अवकाश कैलेंडर भी जारी कर दिया है, जो एक अप्रैल से प्रभावी होगा। वर्ष 2026 में छात्रों को 24 सरकारी और 31 वैकल्पिक छुट्टियां मिलेंगी। शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार जुलाई में यूनिट टेस्ट, सितंबर-अक्टूबर में छमाही परीक्षाएं और जनवरी-फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा

नए वित्तीय वर्ष के साथ हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स की नई दरें लागू कर दी हैं। अब हल्के वाहनों से लेकर निजी और व्यावसायिक वाहनों तक को टोल प्लाजा पर 5 से 45 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा। हालांकि मासिक और वार्षिक पास धारकों पर यह बढ़ोतरी लागू नहीं होगी।

किसानों के लिए बड़ी राहत, गेहूं MSP में बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस फैसले से किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

संचारी रोगों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

अप्रैल महीने से स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में संचारी रोगों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत साफ-सफाई और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और आवश्यक जांच भी करेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)