होम पड़ोसी देशों में अघोषित आपातकाल, CM योगी का बड़ा दावा, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत ही आगे बढ़ रहा

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 30, 2026 06:51 PM

पड़ोसी देशों में अघोषित आपातकाल, CM योगी का बड़ा दावा, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत ही आगे बढ़ रहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में अस्थिरता और संकट का माहौल है, जबकि भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पड़ोसी देशों में अघोषित आपातकाल, CM योगी का बड़ा दावा, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत ही आगे बढ़ रहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में अस्थिरता और संकट का माहौल है, जबकि भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कई देशों में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है।

मुख्यमंत्री रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया।

“कई देशों की अर्थव्यवस्था संकट में, भारत मजबूती से आगे”

योगी आदित्यनाथ ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण कई देशों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है, सेवाओं में कटौती की जा रही है और कार्य घंटे व वेतन कम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के आसपास के देशों — पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया — में हालात खराब हैं और अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। उनके अनुसार, “भारत दुनिया का एकमात्र देश है जो बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है क्योंकि भारत के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दूरदर्शी नेता हैं.”

पेट्रोलियम कीमतों को लेकर सरकार की नीति का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों पर कम निर्भरता रखने वाले अमेरिका में भी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में केंद्र सरकार ने आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और करों में कमी के जरिए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिससे देश की 145 करोड़ जनता को राहत मिली।

विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की प्रगति को रोकने के लिए गलत सूचनाएं फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 14 किलो के गैस सिलेंडर में केवल चार किलो गैस मिलने जैसी बातें “बचकानी हरकतें” हैं और कुछ लोग लॉकडाउन जैसी झूठी अफवाहें फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब सिलेंडर 25 दिन चलता है तो लोग सातवें दिन ही लाइन में क्यों लग जाते हैं और पेट्रोल पर्याप्त होने के बावजूद दोबारा भरवाने के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)