होम होमगार्ड परीक्षा से पहले एक्शन मोड में योगी सरकार, CM योगी करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक, नकल पर सख्त वार
Uttar Pradesh में होमगार्ड भर्ती परीक्षा से पहले सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath बुधवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक करेंगे।
Uttar Pradesh में होमगार्ड भर्ती परीक्षा से पहले सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath बुधवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान परीक्षा की सुरक्षा, तैयारियों और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, आईजी/डीआईजी, एसएसपी/एसपी और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
प्रदेश में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
संवेदनशील जिलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा सकते हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।
मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिए हैं कि परीक्षा में किसी भी तरह की नकल, पेपर लीक या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल हों और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें।
इससे पहले Yogi Adityanath दो दिवसीय दौरे पर Varanasi पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही रोपवे परियोजना और गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने पर भी जोर दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।