होम जितनी दहशत, उतना पैसा - यूपी ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर चला रहे थे आतंकी साजिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Apr 5, 2026 04:53 PM

जितनी दहशत, उतना पैसा - यूपी ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर चला रहे थे आतंकी साजिश

उत्तर प्रदेश एटीएस ने शनिवार (4 अप्रैल) को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क के इशारों पर भारत में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया।

जितनी दहशत, उतना पैसा - यूपी ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर चला रहे थे आतंकी साजिश

उत्तर प्रदेश एटीएस ने शनिवार (4 अप्रैल) को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क के इशारों पर भारत में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की, जिस पर स्पेशल कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड मंजूर कर दी है। अब एजेंसियां आरोपियों से गहन पूछताछ कर नेटवर्क की पूरी परतें खोलने में जुटी हैं।

पूछताछ में खुलासा — ‘जितनी दहशत उतना पैसा’

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, एटीएस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी हैंडलर से लगातार संदेश मिल रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हैंडलर द्वारा संदेश दिया जा रहा था कि जितनी दहशत उतना पैसा दिया जाएगा। जांच एजेंसियों के अनुसार, आतंक फैलाने के बदले आर्थिक लालच दिया जा रहा था।

बड़े धमाके से पहले किया गया रिहर्सल

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पिकअप वाहन और बाइक में आग लगाकर बड़े धमाके की रिहर्सल भी की थी। चारों संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर अबु बकर के संपर्क में थे और सोशल मीडिया संचालन में पूरी तरह प्रशिक्षित बताए जा रहे हैं। हैंडलर से बातचीत के दौरान अफगानिस्तान के नंबर का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

VPN और इंस्टाग्राम के जरिए होती थी बातचीत

एटीएस जांच में पता चला है कि संदिग्ध वीपीएन और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर को संदेश भेजते थे ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। जांच के दौरान दुबई कनेक्शन भी सामने आया है। मेरठ का रहने वाला आकिब दुबई से पूरे मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था और गतिविधियों की निगरानी कर रहा था।

आकिब ने कराया था हैंडलर्स से संपर्क

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आकिब ने ही साकिब का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था। बताया जा रहा है कि आकिब पहले से ही इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उसने ही शाकिब को “devil” कोड वर्ड दिया था और पैसों के लेन-देन की पूरी जिम्मेदारी संभालता था। काम पूरा होने के बाद रकम शाकिब और उसके साथियों तक पहुंचाई जाती थी।

मोबाइल से मिले रक्षा प्रतिष्ठानों के वीडियो

एटीएस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम सबूत मिले हैं। जांच में रक्षा प्रतिष्ठानों और कैंट क्षेत्र के वीडियो बरामद हुए हैं, जिन्हें कथित तौर पर रेकी के लिए बनाया गया था। इसके अलावा रेलवे सिग्नल बॉक्स और सिलेंडर से भरे वाहनों को भी संभावित निशाने के रूप में चिन्हित किया गया था। जांच एजेंसियों को हिंदूवादी नेताओं को निशाना बनाने की साजिश के संकेत भी मिले हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)