होम UNHRC से रूस को हटाने के लिए होगी वोटिंग, बुचा नरसंहार पर पुतिन के बचाव में उतरा चीन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 6, 2022 09:47 PM

UNHRC से रूस को हटाने के लिए होगी वोटिंग, बुचा नरसंहार पर पुतिन के बचाव में उतरा चीन

UNHRC से रूस को हटाने के लिए होगी वोटिंग, बुचा नरसंहार पर पुतिन के बचाव में उतरा चीन

UNHRC से रूस को हटाने के लिए होगी वोटिंग, बुचा नरसंहार पर पुतिन के बचाव में उतरा चीन

बुचर के महाविनाश ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की को सुरक्षा परिषद में अपनी बात रखने का मौका मिला। अपने संबोधन में जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र पर ही बरस पड़े। वहीं 7 अप्रैल का दिन रूस को लेकर लिया जा सकता है कोई बड़ा फैसला हो सकता है। रूस के खिलाफ 7 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग होगी। यूएनएचआरसी में रूस को हटाने के लिए ये वोटिंग होगी। ह्यूमन राइट्स के वायलेशन का आरोप रूस के ऊपर लग रहा है। इसके साथ ही वॉर क्राइम का आरोप भी रूस के ऊपर लगाया जा रहा है। जिसको लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग होगी। 

क्या खत्म हो चुका है अंतरराष्ट्रीय कानून: जेलेंस्की 

संयुक्त राष्ट्र के मंच पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की बेहद आक्रमक अंदाज में नजर आए। जेलेंस्की ने यूएनएससी में पूछा कि हमें क्यों नहीं सुरक्षा दी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या अंतरराष्ट्रीय कानून खत्म हो चुका है। अगर सुरक्षा नहीं दे सकते तो इसे बंद करने को आप लोग तैयार है? जेलेंस्की ने रूस के ऊपर युद्ध अपराध जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 

बुचा नरसंहार पर रूस के बचाव में उतरा चीन 

बुचा नरसंहार को लेकर पश्चिमी देशों की आलोचना झेल रहे व्लादिमीर पुतिन को चीन का समर्थन मिला है। चीन ने बुचा नरसंहार को लेकर रूस का बचाव किया है। चीन ने कहा है कि सच के आधार पर ही आरोप लगाने चाहिए। बगैर जांच के बेवजह आरोप लगाना ठीक नहीं है।  

पुतिन ने कही ये बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने बुचा में 'क्रूर और सनकी उकसावे' के पीछे यूक्रेन के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान से बुधवार को बातचीत में यूक्रेन के अधिकारियों पर बुचा शहर में "क्रूर और सनकी उकसावे" के पीछे होने का आरोप लगाया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)