होम इमरान खान का भी होगा परवेज मुशर्रफ जैसा हश्र? शहबाज शरीफ की यह है प्लानिंग
इमरान खान का भी होगा परवेज मुशर्रफ जैसा हश्र? शहबाज शरीफ की यह है प्लानिंग
इमरान खान अब पाकिस्तान के पीएम नहीं हैं। बीते रविवार को पाकिस्तान की राजनीति में हुए भूचाल के बाद नेशनल एसेंबली भंग हो चुकी है और 90 दिनों के भीतर देश में फिर आम चुनाव होने हैं। चुनाव के बाद इमरान खान गद्दी में फिर वापस आएंगे या फिर शहबाज शरीफ के नेतृत्व में विपक्ष सरकार बनाएगा। ये कंफर्म है। इस बीच शहबाज शरीफ ने ऐसी प्लानिंग कर दी है कि इमरान खान का मुशर्रफ जैसा हश्र होने वाला है। जानिए पूरा माजरा....
बीते रविवार को इमरान खान ने ट्रंप कार्ड चलकर पाकिस्तान नेशनल एसेंबली में अविश्वास प्रस्ताव खारिज करवा दिया और फिर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात करके देश में विदेशी साजिश का हवाला दिया। राष्ट्रपति ने नेशनल एसेंबली भंग करवाकर देश में आम चुनाव की घोषणा कर दी। इमरान खान भी कैबिनेट भंग कर चुके हैं और पीएम पद गंवा चुके हैं। हालांकि इमरान ने अपनी गद्दी छोड़ दी लेकिन अविश्वास प्रस्ताव खारिज करवाकर अपनी इज्जत बचा ली।
हालांकि इमरान के ट्रंप कार्ड से विपक्ष चारों खाने चित्त हो गए हों लेकिन विपक्ष ने भी इमरान खान से बदला लेने के लिए पूरी तैयारी कर दी है। विपक्ष के नेता और नवाज शरीफ के भाई शहबाज कई दफे कह चुके हैं कि इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज करवाकर संविधान के खिलाफ काम किया है। विपक्षी नेता कई मोर्चों पर इमरान को देशद्रोही कह चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।