होम यूपी में दिखने लगा बुलडोजर का असर, दस दिन में 100 से अधिक कुख्यात अपराधियों ने किया सरेंडर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 6, 2022 09:33 PM

यूपी में दिखने लगा बुलडोजर का असर, दस दिन में 100 से अधिक कुख्यात अपराधियों ने किया सरेंडर

यूपी में दिखने लगा बुलडोजर का असर, दस दिन में 100 से अधिक कुख्यात अपराधियों ने किया सरेंडर

यूपी में दिखने लगा बुलडोजर का असर, दस दिन में 100 से अधिक कुख्यात अपराधियों ने किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गत 25 मार्च को दोबारा सत्तासीन होने पर अवैध कब्जों को ढहाने के लिए पिछली सरकार में चले बुलडोजर की रफ्तार इस बार और अधिक तेज हो गई है। पिछले दो हफ्तों में प्रदेश के तमाम शहरी इलाकों में अवैध निर्माण कार्यों और कब्जों को ढहाने का सिलसिला शुरु होने के बाद भूमाफिया अपने कब्जे खुद हटाने लगे हैं। इतना ही नहीं पहले से फरार चल रहे वांछित अपराधियों के घरों पर भी बुलडोजर चलने का नतीजा रहा कि अब फरार अपराधी तत्व खुद पुलिस थानों में आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों का दावा है कि 25 मार्च को योगी सरकार की वापसी के बाद प्रदेश में अब तक 100 अधिक कुख्यात अपराधियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पिछले 10 दिनों में प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में अपराधियों की अवैध संपत्तियों को ढहाने के लिए बुलडोजर की वापसी हुई है। ज्ञात हो कि चुनाव से पहले ही योगी ने साफ कर दिया था कि दोबारा सरकार बनने पर बुलडोजर ओर अधिक तेजी से चलेगा। इसकी शुरुआत 15 मार्च को गोंडा और सहारनपुर से हो गई थी। सरकार की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गोंडा में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश और सहारनपुर में एक दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद 16 मार्च को शाहजहांपुर के कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टुईया और सहारनपुर के 8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने आत्मसममर्पण किया।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान मेरठ में  2.5 लाख रुपये के इनामी बदमाश बदन सिंह उर्फ बद्दो और उसके साथियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला। इसके बाद 30 मार्च को हरदोई में शराब माफिया की दो करोड़ रुपये की संपत्ति और बलरामपुर में अपराधियों की 6 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। सरकार का दावा है कि यह सिलसिला बदायूं में गैंगस्टर की 26 लाख रुपये की संपत्ति जब्त किए जाने के साथ अलीगढ़ और कासगंज में भी चला। इसके बाद खीरी में शातिर गैंगस्टर हनीफ खां की एक करोड़ 28 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क किए जाने के अलावा 3 अप्रैल को गोंडा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने बुलडोजर के भय से सरेंडर किया। इस बीच 4 अप्रैल को लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी के घर बुलडोजर चला और बदायूं में शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क हुई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)