होम वाहन चलाने वाले सावधान, आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 6, 2022 09:25 PM

वाहन चलाने वाले सावधान, आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी

वाहन चलाने वाले सावधान, आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी

वाहन चलाने वाले सावधान, आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में सबसे ऊपर है। गडकरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सड़क हादसों में मारे गए लोगों की संख्या में भारत पहले नंबर पर है और घायलों की संख्या में तीसरे नंबर पर है।सड़क मंत्रालय ने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को एक योजना के तहत अधिक मुआवजा देने के लिए एक स्थाई समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन 'हिट एंड रन' मोटर दुर्घटना योजना 2022 के तहत किया गया था।सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी एक ज्ञापन के अनुसार, मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमित वरदन को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय के दो और संयुक्त सचिवों- सौरभ मिश्रा और अमित सिंह नेगी को भी स्थाई समिति का सदस्य नामित किया गया है। जानकारी के मुताबिक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे मामलों में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को 12,500 रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। इसके साथ ही मौत के मामले में राशी 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)