होम अखिलेश यादव की एक और कार्रवाई, भाजपा का समर्थन करने पर चार ब्लॉक प्रमुखों को पार्टी से निकाला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 6, 2022 09:37 PM

अखिलेश यादव की एक और कार्रवाई, भाजपा का समर्थन करने पर चार ब्लॉक प्रमुखों को पार्टी से निकाला

अखिलेश यादव की एक और कार्रवाई, भाजपा का समर्थन करने पर चार ब्लॉक प्रमुखों को पार्टी से निकाला

अखिलेश यादव की एक और कार्रवाई, भाजपा का समर्थन करने पर चार ब्लॉक प्रमुखों को पार्टी से निकाला

एमएलसी चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कार्रवाई बड़ी कार्रवाई की है। अखिलेश यादव ने उन्नाव जिले के चार ब्लॉक प्रमुखा को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इससे पहले भी अखिलेश यादव चार लोगों को सपा से निष्कासित किया था, इनमें दो पूर्व विधायक भी शामिल थे। इन सभी लोगों पर लापरवाही का आरोप लगा था। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर दो ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। लखनऊ उन्नाव सीट से एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में चारों नेता शामिल बताए जा रहे हैं।


पंचायत चुनाव के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख औरास और वितेद्र यादव ब्लॉक प्रमुख असोहा चुने गए थे। इसके अलावा गंज मुरादाबाद से विवेक पटेल और बांगरमऊ से अर्जुन दिवाकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैं। अभी कुछ दिन पहले यह सभी भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान के समर्थन में दिखे थे। चारों पुराने सपा नेता है और लंबे अरसे से सपा में ही राजनीति कर रहे हैं। आपको बता दें कि सपा ने इस सीट पर सुनील सिंह साजन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा के लोग सपा के नेताओं को अपने खेमे में करने  में जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चिट्ठी जारी करके बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चारों के खिलाफ 6 साल तक के निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)