होम तेल ले सकते हैं, खूब पैसा कमा सकते हैं.., ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2026 09:58 PM

तेल ले सकते हैं, खूब पैसा कमा सकते हैं.., ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है।

तेल ले सकते हैं, खूब पैसा कमा सकते हैं.., ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका चाहें तो इस समुद्री रास्ते को आसानी से खोल सकता है। उन्होंने लिखा कि “थोड़े और समय के साथ हम आसानी से होर्मुज को खोल सकते हैं. तेल ले सकते हैं. खूब पैसा कमा सकते हैं.” ट्रंप ने यह भी कहा कि यह रास्ता दुनिया के लिए किसी खजाने से कम नहीं साबित हो सकता है।

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका किस तरह ईरान के नियंत्रण को खत्म कर इस मार्ग को खोल सकता है या किस तेल संसाधन का जिक्र कर रहे हैं।

क्यों अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। दुनिया भर में तेल और गैस की बड़ी खेप इसी रास्ते से होकर गुजरती है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने इस रणनीतिक मार्ग को बंद कर दिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार पर बड़ा असर पड़ा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रास्ते के बंद होने के बाद तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कई देश लगातार इस समुद्री मार्ग को दोबारा खोलने की मांग कर रहे हैं।

मित्र देशों के जहाजों को दी गई छूट

ईरान ने साफ किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है। तेहरान ने अपने मित्र देशों के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी हुई है। चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, इराक और थाईलैंड जैसे देशों के जहाजों को इस समुद्री रास्ते से आवाजाही की इजाजत दी जा रही है।

इस बीच ट्रंप के ताजा बयान के बाद मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)