होम ट्रंप की नाराज़गी: भारत ने टैरिफ और ट्रेड डील पर नहीं मानी शर्तें, क्यों बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति?

समाचारदेशविदेश Alert Star Digital Team Sep 2, 2025 07:45 PM

ट्रंप की नाराज़गी: भारत ने टैरिफ और ट्रेड डील पर नहीं मानी शर्तें, क्यों बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर लगातार दबाव बना रहे हैं, लेकिन भारत अपनी नीति और हितों से पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस से तेल खरीद और ट्रेड डील पर अमेरिका की शर्तें मानने से भारत के इनकार ने ट्रंप को हताश कर दिया है।

ट्रंप की नाराज़गी: भारत ने टैरिफ और ट्रेड डील पर नहीं मानी शर्तें, क्यों बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति?

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर लगातार दबाव बना रहे हैं, लेकिन भारत अपनी नीति और हितों से पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस से तेल खरीद और ट्रेड डील पर अमेरिका की शर्तें मानने से भारत के इनकार ने ट्रंप को हताश कर दिया है।

भारत ने नहीं झुकी ट्रंप की धमकियों के आगे

एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक ही कार में पहुंचना अमेरिका के लिए सीधा संदेश था कि भारत किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है। ट्रंप प्रशासन बार-बार कह रहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो वह टैरिफ में ढील देने को तैयार है। लेकिन भारत ने साफ कहा है कि अपने नागरिकों और अर्थव्यवस्था के हितों के लिए वह रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा।

ट्रेड डील पर भी नहीं बनी बात

ट्रंप चाहते हैं कि भारत अमेरिकी कृषि और डेयरी क्षेत्र के लिए अपने दरवाजे खोले, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इसे सख्ती से खारिज कर दिया। यही कारण है कि भारत ने अभी तक ट्रेड डील को लेकर कोई पहल नहीं की।

ट्रंप ने जापान-दक्षिण कोरिया का दिया उदाहरण

भारत को राज़ी करने के लिए ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया का हवाला दिया और कहा कि भारत भी उनकी तरह अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाता है। उन्होंने भारत पर “100 फीसदी टैरिफ” का आरोप लगाया। अमेरिका ने जापान और साउथ कोरिया पर 25% टैरिफ लगाया था, और इसी तरह भारत पर भी पहले 25% और बाद में रूसी तेल खरीद के चलते 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया।

भारत का दो टूक जवाब

भारत ने अमेरिका के दबाव को नकारते हुए साफ कर दिया कि उसकी नीतियां देश की आवश्यकताओं के आधार पर तय होंगी, न कि किसी दूसरे देश की शर्तों पर। मोदी सरकार का कहना है कि ऊर्जा सुरक्षा और किसानों के हित किसी भी बाहरी दबाव से ज्यादा अहम हैं।

भारत और अमेरिका के बीच तनाव की असली वजह रूस से तेल आयात और ट्रेड डील को लेकर मतभेद है। ट्रंप लगातार चेतावनी और टैरिफ बढ़ाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारत का रुख साफ है—राष्ट्रीय हितों पर कोई समझौता नहीं होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)